कानपुर देहात में दूध टैंकर की टक्कर से बाइक सवार दो घायल,एक की हालत नाजुक
भेजा गया हैलट, पुलिस कार्यवाही में जुटी

कानपुर देहात के शिवली कोतवाली क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दूध टैंकर की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना सुबह करीब 9 बजे बैरी मैथा मार्ग पर हुई।दोनों घायलों को कानपुर के हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जहां एक की हालत नाजुक बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के मारग मैथा गांव निवासी 25 वर्षीय विष्णु प्रताप और 45 वर्षीय सुश्मेश बुधवार सुबह करीब 9 बजे अपनी बाइक से निजी काम से बैरी की तरफ जा रहे थे तभी बैरी मैथा मार्ग पर सरैया मोड के पास एक तेज रप्तार दूध टैंकर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी नरेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और घायलों को उपचार के लिए शिवली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।जहां मौजूद चिकित्सक ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के पश्चात कानपुर हैलट रेफर कर दिया।घायलों में एक की हालत नाजुक बनी हुई है।कोतवाल प्रवीण कुमार ने बताया कि घायलों को अस्पताल भेजा गया है।तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।



