पुखरायां में अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला घायल,हालत गंभीर
कानपुर देहात के भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के पुखरायां कस्बे में सोमवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई
पुखरायां।कानपुर देहात के भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के पुखरायां कस्बे में सोमवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।जिसे पुखरायां सीएचसी में प्राथमिक उपचार के पश्चात जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
घायल महिला की पहचान अल्लापुर गांव निवासी सीताराम सचान की पत्नी दर्शनदेवी के रूप में हुई है।हादसा दोपहर करीब एक बजे पुखरायां कस्बे के 33/11 केवीए बिजलीघर के निकट हुआ।घायल महिला के पुत्र सुमित सचान ने बताया कि उनकी मां दर्शन देवी बरौर थाना क्षेत्र के मुंडेरा गांव में रिश्तेदारी से वापस घर लौट रही थीं।
वह वाहन से उतरकर सड़क पार कर रहीं थीं तभी एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।राहगीरों की मदद से तत्काल घायल महिला को उपचार के लिए पुखरायां सीएचसी में भर्ती कराया गया।जहां मौजूद चिकित्सक ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के पश्चात जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
ये भी पढ़े-कक्षा एक और दो के लिए आई एनसीईआरटी आधारित आनंदमय गणित



