रसूलाबाद में किशोर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों में मचा कोहराम
कानपुर देहात के रसूलाबाद कस्बे के गांधीनगर में शुक्रवार दोपहर एक 15 वर्षीय किशोर ने अज्ञात कारणों से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जांच की

- पुलिस जांच में जुटी
पुखरायां।कानपुर देहात के रसूलाबाद कस्बे के गांधीनगर में शुक्रवार दोपहर एक 15 वर्षीय किशोर ने अज्ञात कारणों से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जांच की।परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराए जाने से इनकार कर दिया है।जिसके बाद विधिक कार्यवाही के पश्चात शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।मृतक की पहचान करुणाशंकर मिश्रा के पुत्र कृष्णा मिश्रा के रूप में हुई है।कृष्णा ने शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे पंखे के कुंडे के सहारे दुपट्टे का फंदा लगाकर फांसी लगा ली।जिसके चलते उसकी मौत हो गई।घटना के समय कृष्णा के चाचा जयशंकर घर पर मौजूद थे।जबकि पिता करुणाशंकर मिश्रा,भाई हर्ष और मां रुचि बुआ के नाती की शादी समारोह में शामिल होने कानपुर गए हुए थे।शादी से लौटने के बाद परिजनों ने कृष्णा का शव फंदे से लटका देखा तो कोहराम मच गया।परिजनों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी।सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू की।कृष्णा रसूलाबाद के एक विद्यालय में कक्षा 9 का छात्र था।वह दो भाइयों में छोटा था।कृष्णा के पिता गांव में ही परचून की दुकान चलाते हैं।कोतवाल सतीश कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है।परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है।पुलिस ने पंचनामा की कार्यवाही के पश्चात शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।मामले की जांच की जा रही है।जांचकर उचित कार्यवाही की जाएगी।



