कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

Kanpur dehat: पुलिस का सघन चेकिंग अभियान उप निरीक्षक नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए बरती जा रही विशेष सतर्कता,पढ़े रिपोर्ट

जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में होटल, लॉज, धर्मशालाओं एवं अन्य ठहरने वाले स्थानों की सघन चेकिंग की गयी।

कानपुर देहात। आज पुलिस अधीक्षक महोदया कानपुर देहात श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में जनपदीय पुलिस द्वारा आगामी उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की (सीधी भर्ती-2025) परीक्षा को नकलविहीन, पारदर्शी एवं सकुशल सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत व्यापक स्तर पर सतर्कता एवं चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में होटल, लॉज, धर्मशालाओं एवं अन्य ठहरने वाले स्थानों की सघन चेकिंग की गयी।

चेकिंग के दौरान होटल एवं लॉज में ठहरे हुए व्यक्तियों के पहचान पत्रों का सत्यापन किया गया तथा होटल संचालकों को निर्देशित किया गया कि बिना वैध पहचान पत्र के किसी भी व्यक्ति को कमरा उपलब्ध न कराया जाए। साथ ही उन्हें आगंतुकों का पूरा विवरण रजिस्टर में अंकित करने तथा संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को देने के निर्देश दिए गए।

इसके अतिरिक्त पुलिस टीमों द्वारा प्रमुख चौराहों, बस स्टैण्ड, रेलवे स्टेशन तथा जनपद की सीमाओं पर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की भी सघन चेकिंग की जा रही है। चेकिंग के दौरान वाहनों के दस्तावेजों का सत्यापन किया गया तथा संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गयी।

जनपद पुलिस द्वारा निरंतर गश्त एवं निगरानी की जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार के नकल माफिया या असामाजिक तत्वों की गतिविधियों को समय रहते रोका जा सके और परीक्षा को पूरी तरह निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराया जा सके।

जनपद कानपुर देहात पुलिस आमजन से भी अपील करती है कि यदि उन्हें किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की जानकारी प्राप्त होती है तो उसकी सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस थाना अथवा डायल 112 पर दें, जिससे समय रहते आवश्यक कार्यवाही की जा सके।

ये भी पढ़े-  एसपी पाण्डेय ने समस्याओं को लेकर आये फरियादियों/पीड़ितों को सम्मानपूर्वक बैठाकर सुनी पीड़ा

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button