कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: बरौर में नवागत थाना प्रभारी महेश कुमार ने संभाला चार्ज

बोले कानून व्यवस्था कायम रखना उनकी प्राथमिकता,अपराधी होंगे सलाखों के पीछे 

कानपुर देहात के बरौर थाने में नवनियुक्त थाना प्रभारी महेश कुमार ने शनिवार को थाने की कमान संभाल ली।कार्यभार संभालते ही वह एक्शन मोड में नजर आए।उन्होंने थाने में आए हुए फरियादियों की शिकायतें सुनी तथा उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।

नवागत थाना प्रभारी ने कहा कि थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था कायम रखना व जनता की समस्याएं और पीड़ितों को संवैधानिक न्याय दिलाना उनकी प्राथमिकता है।पुलिस थाना क्षेत्र के सभी संभ्रांत नागरिकों का सम्मान करेगी।उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि पीड़ितों की शिकायतें सुनने के लिए पुलिस 24 घंटे तत्पर रहेगी।

फरियादी बेझिझक थाने पर आकर अपनी शिकायतें दर्ज करा सकेंगे।अराजकतत्वों को कड़ी चेतावनी देते हुए थाना प्रभारी महेश कुमार ने कहा कि पुलिस अराजकतत्वों और संदिग्धों पर कड़ी नजर रखेगी।थाना क्षेत्र में अपराध किसी भी कीमत पर पनपने नहीं दिया जाएगा।अमन चैन में खलल कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

पुलिस ऐसे लोगों को सलाखों के पीछे भेजेगी।इस मौके पर एस आई रंजीत कुमार,एस आई श्याम सिंह,हेड कांस्टेबल योगेंद्र समेत समस्त पुलिसकर्मी व फरियादी मौजूद रहे।

 

Related Articles

AD
Back to top button