कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में दहेज उत्पीड़न व हत्या मामले में वांछित वारंटी चढ़ा पुलिस के हत्थे,भेजा गया जेल

आरोपी विजय सिंह के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व हत्या का मामला दर्ज किया गया था।

कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने दो साल पुराने दहेज हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।आरोपी की पहचान नारायणपुर गांव निवासी विजय सिंह के रूप में हुई है।आरोपी विजय सिंह के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व हत्या का मामला दर्ज किया गया था।

पुलिस के मुताबिक न्यायालय द्वारा लगातार समन भेजे जाने के वावजूद भी वह पेशी पर हाजिर नहीं हो रहा था और फरार चल रहा था।न्यायालय के आदेश की अवहेलना करने पर उसके खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी किया गया था।जिसके बाद पुलिस टीम लगातार आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी।

आज सोमवार को पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर छापामारी कर फरार चल रहे आरोपी विजय सिंह को उसके गांव के समीप गिरफ्तार कर लिया।थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि आरोपी को विधिक कार्यवाही के पश्चात न्यायालय भेज दिया गया।जहां से न्यायिक हिरासत में उसे जेल भेज दिया गया है।

ये भी पढ़े-  पुखरायां में खूनी संघर्ष की धमकी: फेसबुक पर रामनवमी यात्रा को लेकर भड़काऊ पोस्ट, FIR दर्ज

Related Articles

AD
Back to top button