कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: पुखरायां डायट की बदलेगी तकदीर: सीडीओ ने सरिया की जांच के दिए आदेश, मचा हड़कंप

डायट बनेगा अब 'सेंटर ऑफ एक्सीलेंस', छात्रों को हॉस्टल में मिलेंगी फाइव स्टार सुविधाएं

Story Highlights
  • निर्माण में गड़बड़ी की तो सीधे होगी जेल: डायट पुखरायां में गरजे विधान जायसवाल
  • शिक्षा के सबसे बड़े केंद्र पर सीडीओ का छापा, हाईटेक कंप्यूटर लैब और हॉस्टल का लिया जायजा

कानपुर देहात के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) पुखरायां को अब अंतरराष्ट्रीय मानकों पर चमकाने की तैयारी शुरू हो गई है। मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल ने डायट को ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ के रूप में विकसित करने के लिए चल रहे निर्माण कार्यों का तूफानी दौरा किया। सीडीओ के कड़े तेवर देखकर निर्माण करा रही एजेंसी के हाथ-पांव फूल गए। उन्होंने साफ कर दिया कि यह केवल एक भवन नहीं बल्कि जिले की शिक्षा का भविष्य है, इसलिए निर्माण में रत्ती भर भी समझौता नहीं होगा।


सरिया की होगी लैब टेस्टिंग, मजबूती में कोताही पर बरसे सीडीओ

निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने सबसे पहले निर्माण सामग्री की गुणवत्ता को परखा। उन्होंने मौके पर मौजूद इंजीनियरों को निर्देशित किया कि इस्तेमाल किए जा रहे सरिया की तुरंत लैब जांच कराई जाए। सीडीओ ने दो टूक कहा कि अगर सरिया या अन्य सामग्री घटिया मिली तो भुगतान रोकने के साथ ही कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने निर्माण कार्य को निर्धारित समय सीमा के भीतर हर हाल में पूरा करने का अल्टीमेटम दिया ताकि विद्यार्थियों को इसका लाभ जल्द मिल सके।


छात्रों के लिए बनेगा स्मार्ट हॉस्टल, हाईटेक लैब देख दिए सुझाव

मुख्य विकास अधिकारी ने निर्माणाधीन हॉस्टल का भी मुआयना किया और वहां आवास, स्वच्छता, बिजली और पानी की अत्याधुनिक व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने कहा कि हॉस्टल ऐसा होना चाहिए जहां विद्यार्थी तनावमुक्त होकर पढ़ाई कर सकें। इसके बाद उन्होंने आईसीटी कंप्यूटर लैब का जायजा लिया और तकनीकी बारीकियों को समझा। लैब को और अधिक स्मार्ट बनाने के लिए उन्होंने कई महत्वपूर्ण सुधारात्मक निर्देश दिए, जिससे जिले के शिक्षकों और छात्रों को अत्याधुनिक डिजिटल शिक्षा मिल सके।

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button