उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

आरक्षी स्वर्गीय केशव यादव को पुलिस लाइन में राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई ।

जनपद कानपुर देहात के थाना रसूलाबाद क्षेत्र अंतर्गत कहिंजरी पुलिस चौकी पर तैनात रहे आरक्षी स्व० केशव यादव (30 वर्ष), पुत्र मुन्नालाल यादव, निवासी बजरिया बरहान खांडा, जनपद आगरा, दिनांक 13.04.2026 को ड्यूटी के दौरान ग्राम पहाड़ीपुर थाना क्षेत्र रसूलाबाद में अज्ञात वाहन की टक्कर से हुए सड़क दुर्घटना में शहीद हो गए

कानपुर देहात। जनपद कानपुर देहात के थाना रसूलाबाद क्षेत्र अंतर्गत कहिंजरी पुलिस चौकी पर तैनात रहे आरक्षी स्व० केशव यादव (30 वर्ष), पुत्र मुन्नालाल यादव, निवासी बजरिया बरहान खांडा, जनपद आगरा, दिनांक 13.04.2026 को ड्यूटी के दौरान ग्राम पहाड़ीपुर थाना क्षेत्र रसूलाबाद में अज्ञात वाहन की टक्कर से हुए सड़क दुर्घटना में शहीद हो गए। आरक्षी केशव यादव सोमवार शाम सरकारी कार्य (समन तामील) से लौट रहे थे, जब पहाड़ीपुर स्थित पेट्रोल पंप के निकट तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में वे गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई। यह घटना पूरे पुलिस परिवार के लिए अत्यंत दुखद और हृदयविदारक है। पुलिस अधीक्षक, जनपद कानपुर देहात के निर्देश पर आज पुलिस लाइन, कानपुर देहात में स्व० आरक्षी केशव यादव के पार्थिव शरीर को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। श्रद्धांजलि सभा में पुलिस अधीक्षक महोदया श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय, अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारीगण सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, साथी जवान और पुलिस कर्मचारी उपस्थित रहे। शहीद को सलामी दी गई तथा पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ उनके पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव रवाना किया गया। आरक्षी केशव यादव वर्ष 2018 बैच के सिपाही थे और ड्यूटी के प्रति पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्यरत रहे। उनकी इस आकस्मिक मृत्यु से पुलिस विभाग में शोक की लहर व्याप्त है। पुलिस परिवार उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता है और ईश्वर से प्रार्थना करता है कि स्वर्गीय आत्मा को शांति प्रदान करें तथा परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति दें।

Related Articles

AD
Back to top button