कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

डेरापुर के मेधावी अनुभव सिंह ने सीबीएसई में गाड़ा झंडा: 98.2% अंकों के साथ जिले में किया टॉप

समाजसेवी विकास सिंह भोले ने छात्र को सम्मानित कर भविष्य के लिए दी शुभकामनाएं।

डेरापुर: कानपुर देहात के डेरापुर क्षेत्र के होनहार छात्र अनुभव सिंह ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में ऐतिहासिक सफलता दर्ज की है। विवेकानंद गुरुकुल विद्यालय के छात्र अनुभव ने 98.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले की मेरिट सूची में प्रथम स्थान हासिल किया है। ग्रामीण क्षेत्र के एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाले मेधावी की इस उपलब्धि ने पूरे जनपद को गौरवान्वित किया है।

मेहनत और अनुशासन से मिली बड़ी कामयाबी

खजुर्रा गांव निवासी रवि प्रकाश के पुत्र अनुभव सिंह की सफलता की खबर मिलते ही क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। अनुभव ने अपनी सफलता का श्रेय शिक्षकों के मार्गदर्शन और नियमित स्वाध्याय को दिया है। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद से ही उनके घर और विद्यालय में बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। शिक्षकों का कहना है कि अनुभव शुरू से ही एक अनुशासित और जिज्ञासु छात्र रहे हैं, जिसका सुखद परिणाम आज सबके सामने है।

समाजसेवी और विद्यालय परिवार ने किया सम्मानित

शुक्रवार को विद्यालय परिसर में एक भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर समाजसेवी विकास सिंह भोले ने अनुभव सिंह को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय की डायरेक्टर ईशानी द्विवेदी और प्रधानाध्यापक संदीप प्रमाणिक ने छात्र की मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि अनुभव ने ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभा का लोहा मनवाया है। इस दौरान उपस्थित गणमान्य नागरिकों और स्टाफ ने मेधावी छात्र को मिठाई खिलाकर आशीर्वाद दिया।

ये भी पढ़े-  सावधान! मोडिफाइड साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न लगाया तो लगेगा 1 लाख का जुर्माना, आरटीओ सख्त

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button