उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: महिला अपराधों के विरुद्ध पुलिस की बड़ी कार्यवाही, दुष्कर्म का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

पुलिस द्वारा महिला संबंधी अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत, थाना मूसानगर पुलिस ने दुष्कर्म की घटना में शामिल वांछित अभियुक्त नितीश कुमार (21 वर्ष), पुत्र सतीश कुमार, निवासी ग्राम बंगला (घाटमपुर), को मुर्तजा मोड़ से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की

कानपुर देहात।  पुलिस द्वारा महिला संबंधी अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत, थाना मूसानगर पुलिस ने दुष्कर्म की घटना में शामिल वांछित अभियुक्त नितीश कुमार (21 वर्ष), पुत्र सतीश कुमार, निवासी ग्राम बंगला (घाटमपुर), को मुर्तजा मोड़ से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। इस मामले में पीड़िता की तहरीर पर अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 031/2026 के तहत बीएनएस (BNS) और एससी/एसटी (SC/ST) एक्ट की विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया था, जिसके बाद प्रभारी निरीक्षक श्रीमती रीना गौतम के नेतृत्व वाली पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को हिरासत में लेकर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।

Related Articles

AD
Back to top button