कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: निरंकारी मिशन ने रक्तदान से मनाया मानव एकता दिवस, ‘रक्त नाड़ियों में बहे, नालियों में नहीं’ का दिया संदेश

मेडिकल कॉलेज कानपुर देहात की टीम ने सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराई प्रक्रिया।

कानपुर देहात। संत निरंकारी मिशन द्वारा शुक्रवार को ‘मानव एकता दिवस’ के अवसर पर जनपद की विभिन्न शाखाओं में विशाल रक्तदान शिविरों का आयोजन किया गया। युगप्रवर्तक बाबा गुरबचन सिंह की पावन स्मृति को समर्पित यह आयोजन शिवली, अकबरपुर और सिकंदरा सहित कई केंद्रों पर श्रद्धा और सेवा भाव के साथ संपन्न हुआ। मिशन के अनुयायियों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानवता के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता दोहराई।

जनपद की शिवली शाखा में सर्वाधिक 37 यूनिट रक्त संकलित किया गया, जबकि अकबरपुर में 16 यूनिट और सिकंदरा में 6 यूनिट रक्तदान हुआ। इस अवसर पर वक्ताओं ने बाबा हरदेव सिंह के उस संदेश को याद किया जिसमें उन्होंने कहा था कि “रक्त नाड़ियों में बहना चाहिए, नालियों में नहीं।” दिल्ली स्थित सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं निरंकारी राजपिता जी के सान्निध्य में मुख्य आयोजन के साथ ही पूरे देश में लगभग 200 स्थानों पर ऐसे शिविर लगाए गए, जहां करीब 40,000 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ।

कानपुर देहात के मेडिकल कॉलेज की अनुभवी चिकित्सकों की टीम ने रक्तदाताओं की स्वास्थ्य जांच के उपरांत सुरक्षित ढंग से रक्त संकलित किया। संत निरंकारी मंडल के सचिव जोगिन्दर सुखीजा ने बताया कि यह परंपरा पिछले चार दशकों से निरंतर जारी है और अब तक लाखों यूनिट रक्त दान कर अनगिनत जिंदगियां बचाई जा चुकी हैं। इस पुनीत कार्य में सुनील कुमार, सुरेश चंद्र गुप्ता (नेता जी), नवीन, अजीत गुप्ता, प्रशांत और शिवनाथ सहित बड़ी संख्या में सेवादार उपस्थित रहे।


ये भी पढ़े-  कानपुर देहात: रसधान में सजी सीडीओ की ग्राम चौपाल, गोद भराई और अन्नप्राशन के साथ हुआ समस्याओं का समाधान


aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button