उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

तेज रप्तार ट्रक ने छीन ली युवक की जिंदगी

कानपुर देहात के भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के पुखरायां कस्बे में सोमवार दोपहर तेज रप्तार ट्रक की टक्कर से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई

पुखरायां।कानपुर देहात के भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के पुखरायां कस्बे में सोमवार दोपहर तेज रप्तार ट्रक की टक्कर से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है।मृतक की पहचान सोमनगर पुखरायां कस्बा निवासी हरीशंकर के 22 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार के रूप में हुई है।हादसा दोपहर करीब दो बजे दलेलनगर के पास नेशनल हाइवे पर हुआ।जानकारी के मुताबिक मृतक रोहित पान मसाला की गुमटी रखकर परिवार का भरण पोषण करता था।बुधवार दोपहर वह अपनी दुकान का सामान लेकर वापस लौट रहा था।तभी सड़क पार करते समय एक तेज रप्तार ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।हादसे में रोहित की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।घटना की जानकारी मिलने पर परिजन व आसपड़ोस के लोग मौके पर पहुंच गए।सूचना मिलने पर कोतवाल सतीश कुमार सिंह,चौकी प्रभारी अमरेंद्र प्रताप सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी।घटना से आक्रोशित परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर शव का पोस्टमार्टम कराए जाने से इनकार कर दिया।पुलिस के समझाने बुझाने के बाद मामला शांत हुआ।जिसके बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।इस दौरान करीब डेढ़ घंटे तक यातायात बाधित रहा।घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।कोतवाल सतीश कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।हादसे में शामिल ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है।चालक को हिरासत में लिया गया है।मामले की जांच की जा रही है।तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

AD
Back to top button