उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

औद्योगिक क्षेत्र नबीपुर में व्यापार मंडल का विस्तार: दिनेश बाजपेई अध्यक्ष और बबली गुप्ता बनीं महामंत्री

संगठन की मजबूती और व्यापारियों की समस्याओं के प्रभावी निस्तारण के लिए जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने अपनी नई इकाई की घोषणा कर दी है। जनपद मुख्यालय के निकट स्थित औद्योगिक क्षेत्र नबीपुर इकाई के विस्तार के साथ ही नए पदाधिकारियों के नामों पर मुहर लगा दी गई है

सुशील त्रिवेदी, कानपुर देहात। संगठन की मजबूती और व्यापारियों की समस्याओं के प्रभावी निस्तारण के लिए जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने अपनी नई इकाई की घोषणा कर दी है। जनपद मुख्यालय के निकट स्थित औद्योगिक क्षेत्र नबीपुर इकाई के विस्तार के साथ ही नए पदाधिकारियों के नामों पर मुहर लगा दी गई है। जिला अध्यक्ष आशीष गुप्ता मोनू ने बैठक के उपरांत घोषणा करते हुए बताया कि दिनेश बाजपेई को नबीपुर इकाई का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। वहीं, महिला शक्ति को प्राथमिकता देते हुए श्रीमती बबली गुप्ता को महामंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अनूप अवस्थी को संगठन का कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

प्रमुख नियुक्तियाँ और जिम्मेदारियां:

  • संरक्षक: अवधेश त्रिवेदी

  • संयुक्त मंत्री: विजय गुप्ता

जिला अध्यक्ष ने कहा कि इस विस्तार का मुख्य उद्देश्य जनपद मुख्यालय और औद्योगिक क्षेत्रों में संगठन की सक्रियता बढ़ाना है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नवनियुक्त पदाधिकारी क्षेत्र के औद्योगिक विकास और व्यापारियों के हितों की रक्षा में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इस मनोनयन पर जिला महामंत्री पीयूष कौशल, उपाध्यक्ष सन्नी गुप्ता, मीडिया प्रभारी अशोक चौहान तथा पुखरायां नगर अध्यक्ष नितेश गुप्ता ने हर्ष व्यक्त किया है। सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों ने नवनियुक्त टीम को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

Related Articles

AD
Back to top button