उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

गजनेर में एचसीपीएल फैक्ट्री में चालक की मौत के बाद परिजनों व किसान यूनियन ने किया प्रदर्शन

कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र के गोगूमऊ स्थित एचसीपीएल फैक्ट्री में एक ट्रक चालक की मौत के बाद बुधवार को परिजनों और किसान यूनियन ने फैक्ट्री गेट पर धरना प्रदर्शन किया।प्रदर्शनकारी मृतक के परिवार के लिए मुआवजे की मांग कर रहे थे

Story Highlights
  • मुआवजे व बीमा राशि के आश्वासन के बाद दोनों पक्षों में आपसी समझौता
  • परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज

गजनेर।कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र के गोगूमऊ स्थित एचसीपीएल फैक्ट्री में एक ट्रक चालक की मौत के बाद बुधवार को परिजनों और किसान यूनियन ने फैक्ट्री गेट पर धरना प्रदर्शन किया।प्रदर्शनकारी मृतक के परिवार के लिए मुआवजे की मांग कर रहे थे।जानकारी के मुताबिक धर्मपुर थाना रसूलाबाद निवासी 42 वर्षीय अर्जुन अवस्थी एचसीपीएल फैक्ट्री में बतौर ट्रक चालक कार्यरत थे।मंगलवार को फैक्ट्री के भीतर ट्रक की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे।उपचार के लिए ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई थी।बुधवार को पोस्टमार्टम उपरांत परिजनों ने अर्जुन अवस्थी का शव फैक्ट्री गेट पर रख मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।किसान यूनियन के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में टैंकर चालकों की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की भी मांग की गई।प्रदर्शनकारियों ने मृतक परिवार को आर्थिक सहायता,फैक्ट्री परिसर में सुरक्षा व्यवस्था में सुधार और भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न होने की मांग रखी।सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी पामा मोहन वीर सिंह समेत पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थित को नियंत्रित किया।काफी समय तक चली बातचीत के बाद फैक्ट्री प्रबंधन ने मृतक के परिजनों को ढाई लाख रूपये मुआवजा देने और बीमा की राशि दिलाए जाने का आश्वासन दिया।इस आश्वाशन के बाद परिजन शांत हुए और शाम करीब 6 बजे शव लेकर अंतिम संस्कार के लिए अपने पैतृक गांव रवाना हो गए।अकबरपुर सदर सीओ संजय कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है।दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता हो गया है।मामले में अग्रिम कार्यवाही जारी है।

Related Articles

AD
Back to top button