कानपुर देहात: खोजा फूल तालाब के पास बाइक का टायर फटने से बड़ा हादसा, युवक लहूलुहान
पिंडारथु निवासी ऋषि बुरी तरह घायल, सड़क पर तड़पता देख राहगीरों ने दी सूचना।

सिकंदरा। थाना क्षेत्र के खोजाफूल तालाब के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार ऋषि पुत्र सुरेश, उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम पिंडारथु थाना सिकंदरा, अपनी मोटरसाइकिल से खोजाफूल मार्केट जा रहे थे।
रास्ते में अचानक बाइक का टायर फट जाने से मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क किनारे फिसल गई और युवक दूर जा गिरा। हादसे में ऋषि को गंभीर चोटें आईं और वह सड़क पर तड़पने लगे।
घटना की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस सेवा तत्काल मौके पर पहुंची। एंबुलेंस के ईएमटी अनुराग सिंह और पायलट विशाल कुमार ने घायल युवक को प्राथमिक उपचार दिया और तेजी दिखाते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरा में भर्ती कराया। समय रहते उपचार मिलने से युवक की हालत में सुधार बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस कर्मियों की तत्परता की सराहना की।
ये भी पढे- राष्ट्रीय लोक अदालत: कानपुर देहात जिलाधिकारी ने आपसी सहमति से निपटाए वर्षों पुराने विवाद



