कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: बरौर में नायब तहसीलदार सूर्यप्रकाश ने सुनीं शिकायतें,निस्तारण के दिए निर्देश

दर्ज हुई दो शिकायतों में से एक का मौके पर ही हुआ निस्तारण।

कानपुर देहात के बरौर थाना परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया।जहां पर शिकायतों को सुनकर उनका निस्तारण किया गया वहीं कुछ शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए।बरौर थाना परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया।

जहां पर पुलिस व राजस्व विभाग संबंधी मिली जुली कुल दो शिकायतें दर्ज की गईं।नायब तहसीलदार सूर्यप्रकाश,इंस्पेक्टर महेश कुमार ने शिकायतों को सुना तथा एक शिकायत का निस्तारण मौके पर कराया वही शेष एक शिकायत के लिए टीम गठित कर निस्तारण के निर्देश दिए।

नायब तहसीलदार ने कहा कि थाना समाधान दिवस के अवसर पर प्राप्त शिकायतों का समय रहते,गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराना सुनिश्चित करें।शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की हीलाहवाली बरदाश्त नहीं की जाएगी।इस मौके पर चकबंदी लेखपाल,राजस्वकर्मी अजीत सिंह,कल्पना,रवि करन,राजकुमार त्रिपाठी समेत पुलिसकर्मी मौजूद रहे।


ये भी पढे-  जालौन: थाना समाधान दिवस में डीएम-एसपी की मौजूदगी में एट कोतवाली में निपटीं शिकायतें, अवैध कब्जेदारों को चेतावनी


 

Related Articles

AD
Back to top button