मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले कानपुर देहात डीएम कपिल सिंह, विकास कार्यों पर हुई चर्चा
कानपुर देहात की विकास परियोजनाओं की प्रगति रिपोर्ट पेश की गई।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आज लखनऊ में कानपुर देहात के जिलाधिकारी कपिल सिंह ने शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात के दौरान जिलाधिकारी ने जनपद में चल रही विभिन्न महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं और जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति के बारे में मुख्यमंत्री को विस्तार से जानकारी दी।
बैठक में जिलाधिकारी ने विकास कार्यों की वर्तमान स्थिति और उनके समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए उठाए जा रहे कदमों से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने विकास परियोजनाओं की गति पर संतोष व्यक्त करते हुए निर्देश दिए कि सभी परियोजनाओं को पूरी गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, इसे प्रशासन प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित करे।
जिलाधिकारी कपिल सिंह ने मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन के अनुसार जनपद में विकास की रफ्तार को और तेज करने तथा प्रशासनिक पारदर्शिता के साथ काम करने का भरोसा दिया। इस दौरान जिले की कानून-व्यवस्था और अन्य प्रशासनिक विषयों पर भी संक्षिप्त चर्चा हुई।
ये भी पढे- कानपुर देहात: विवाहिता ने पति और सास-ससुर पर लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप, घर से निकालने की शिकायत



