उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में रजबहे में डूबने से राजमिस्त्री की मौत,परिजनों में मचा कोहराम

कानपुर देहात के रनियां थाना क्षेत्र में घाटमपुर रजबहे में डूबने से एक राजमिस्त्री की मौत हो गई।घटना पचगवां गांव के पास शुक्रवार शाम हुई।मृतक की पहचान किशरवाल गांव निवासी 35 वर्षीय विपिन कश्यप के रूप में हुई है

रनियां।कानपुर देहात के रनियां थाना क्षेत्र में घाटमपुर रजबहे में डूबने से एक राजमिस्त्री की मौत हो गई।घटना पचगवां गांव के पास शुक्रवार शाम हुई।मृतक की पहचान किशरवाल गांव निवासी 35 वर्षीय विपिन कश्यप के रूप में हुई है।जानकारी के मुताबिक विपिन कश्यप पेशे से राजमिस्त्री थे और शुक्रवार को पचगवां में एक निर्माणाधीन मकान में काम करने गए थे।शाम को काम खत्म करने के बाद वह बाइक से घर लौट रहे थे।अत्यधिक गर्मी के कारण उन्होंने घाटमपुर रजबहे में नहाने का फैसला किया।शाम करीब 6 बजे नहाते समय विपिन का पैर नहर विभाग के द्वारा नए निर्माण के लिए खोदे गए एक गहरे गड्ढे में फिसल गया।पानी का बहाव तेज होने के कारण वह गहरे पानी में बह गए।मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया लेकिन तेज बहाव होने के कारण वे सफल न हो सके।घटना की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी दिनेश कुमार गौतम मौके पर पहुंचे और स्थानीय गोताखोरों की मदद से सर्च ऑपरेशन शुरू किया।पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर देर रात करीब 11.30 बजे विपिन का शव बरामद कर लिया।शव देख परिजनों में कोहराम मच गया।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।थाना प्रभारी दिनेश कुमार गौतम ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

AD
Back to top button