उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

मजदूरों की आवाज दबा रही भाजपा सरकार: सपा जिला अध्यक्ष चौधरी सरनाम सिंह बोले— ‘न डरेंगे, न झुकेंगे, दिलाकर रहेंगे हक’

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल के दिशा-निर्देशन पर फैक्ट्रियों में मजदूरों को समय पर वेतन दिलाने, कार्य अवधि 8 घंटे तय करने तथा नोएडा की तर्ज पर मासिक भत्ता दिलाने हेतु शांति वार्ता के लिए जा रहे मजदूर सभा के प्रतिनिधि मंडल को पुलिस द्वारा नजरबंद व गिरफ्तार

Story Highlights
  • कानपुर देहात: सपा मजदूर सभा का प्रतिनिधिमंडल हाउस अरेस्ट, फैक्ट्रियों में शांति वार्ता के लिए जाते समय पुलिस ने की कार्रवाई

कानपुर देहात। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल के दिशा-निर्देशन पर फैक्ट्रियों में मजदूरों को समय पर वेतन दिलाने, कार्य अवधि 8 घंटे तय करने तथा नोएडा की तर्ज पर मासिक भत्ता दिलाने हेतु शांति वार्ता के लिए जा रहे मजदूर सभा के प्रतिनिधि मंडल को पुलिस द्वारा नजरबंद व गिरफ्तार किए जाने पर सपाईयों ने कड़ा रोष जताया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल निगम वारिसी, महासचिव यादवेंद्र प्रताप सिंह दीपू और जिला अध्यक्ष चौधरी सरनाम सिंह सहित तमाम बड़े पदाधिकारियों को हाउस अरेस्ट व थानों में बंद किए जाने की कार्रवाई को लोकतंत्र और संविधान विरोधी बताते हुए चौधरी सरनाम सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार गरीब मजदूरों की आवाज दबाने के लिए दंडात्मक हथकंडे अपना रही है, लेकिन समाजवादी लोग बाबा साहब, नेताजी और लोहिया जी के आदर्शों पर चलते हुए न डरेंगे, न झुकेंगे और मजदूरों के हक-अधिकार की लड़ाई को अंतिम सांस तक लड़ेंगे।

Related Articles

AD
Back to top button