उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

रनियां में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर,भेजा गया जिला अस्पताल

कानपुर देहात के रनियां थाना क्षेत्र के बारा टोल प्लाजा के पास बीती रविवार की देर रात एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल बाइक सवार को तत्काल जिला अस्पताल भेजा।जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है

Story Highlights
  • जिओ पेट्रोल पंप के पास हुआ हादसा
  • पुलिस अज्ञात वाहन व फरार चालक की तलाश में जुटी

रनियां।कानपुर देहात के रनियां थाना क्षेत्र के बारा टोल प्लाजा के पास बीती रविवार की देर रात एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल बाइक सवार को तत्काल जिला अस्पताल भेजा।जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।मिली जानकारी के मुताबिक संगसियापुर निवासी दीपक द्विवेदी अपनी बाइक से कानपुर से अकबरपुर की ओर जा रहे थे।देर रात करीब 12 बजे बारा टोल प्लाजा के पहले जिओ पेट्रोल पंप के पास एक तेज रप्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।टक्कर इतनी भीषण थी कि दीपक बाइक समेत सड़क पर दूर जा गिरे।हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं।राहगीरों ने तुरंत घटना की सूचना रनियां पुलिस को दी।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया।पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को कब्जे में ले लिया है और अज्ञात वाहन व फरार चालक की तलाश में जुट गई है।थाना प्रभारी दिनेश कुमार गौतम ने बताया कि घायल बाइक सवार को अस्पताल भेजा गया है।हादसे में शामिल अज्ञात वाहन व उसके चालक की तलाश कराई जा रही है।तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

AD
Back to top button