उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

रूरा में वैगन आर कार और लोडर की आमने सामने भिड़ंत,चार घायल

कानपुर देहात के रूरा कस्बे में ओवरब्रिज पर बुधवार को एक वैगन आर कार और लोडर की आमने सामने भिड़ंत में दोनों वाहनों में सवार कुल चार लोग घायल हो गए।सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।पुलिस मामले की जांच में जुट गई है

Story Highlights
  • घायलों को भेजा गया अस्पताल

रूरा।कानपुर देहात के रूरा कस्बे में ओवरब्रिज पर बुधवार को एक वैगन आर कार और लोडर की आमने सामने भिड़ंत में दोनों वाहनों में सवार कुल चार लोग घायल हो गए।सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।घटना दोपहर करीब साढ़े तीन बजे हुई।मिली जानकारी के मुताबिक वैगन आर कार में गुजरात के राकेश 40 वर्ष,सपना 35 वर्ष,साहिनी 8 वर्ष,कान्हा 4 वर्ष और निशा 12 वर्ष सवार थे।कार सवार सभी लोग कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र के हंसपुर गांव जा रहे थे।रास्ते में रूरा कस्बे में ओवरब्रिज पर सामने आ रहे एक लोडर से कार की टक्कर हो गई।हादसे में राकेश के सिर,सपना के पैर व साहिनी के सीने में चोटें आईं।लोडर में सवार धर्मेंद्र सिंह 28 वर्ष निवासी बरिगांव तुर्क़ियापुर रसूलाबाद के सिर में चोट आई है।घटना में लोडर चालक पंकज निवासी बरिगांव बाल बाल बच गया।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया।चौकी प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि क्षतिग्रस्त वाहनों को ओवरब्रिज से हटवा दिया गया है।यातयात सुचारू रूप से चालू है।तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

AD
Back to top button