कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: शिवली पुलिस का बड़ा एक्शन हैकर ने उड़ाए थे बीस हजार रुपये साइबर सेल ने पांच दिन में कराए वापस

फोन हैक कर ठगे गए पैसे वापस पाकर पीड़ित के चेहरे पर लौटी मुस्कान, पुलिस टीम को दिया धन्यवाद

कानपुर देहात: साइबर अपराधियों के जाल में फंसकर अपनी गाढ़ी कमाई गंवाने वाले पीड़ितों के लिए कानपुर देहात की साइबर हेल्प डेस्क मददगार साबित हो रही है। जिले में साइबर अपराधों की रोकथाम और त्वरित खुलासे के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शिवली पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक पीड़ित के खाते से उड़े पूरे पैसे वापस कराने में सफलता हासिल की है।

मामला शिवली थाना क्षेत्र के ग्राम भऊवापुरवा का है, जहाँ के निवासी गुड्डू वर्मा पुत्र बालकिशन वर्मा का मोबाइल फोन एक शातिर साइबर ठग ने हैक कर लिया था। फोन हैक करने के बाद ठग ने उनके बैंक खाते में सेंध लगाकर ₹ 20,000/- की रकम पार कर दी। खाते से पैसे कटने की जानकारी होते ही पीड़ित ने 17 मई 2026 को इस धोखाधड़ी की लिखित शिकायत थाना शिवली की साइबर हेल्प डेस्क पर दर्ज कराई।

शिकायत मिलते ही शिवली पुलिस की साइबर सेल हेल्प डेस्क तुरंत एक्शन में आ गई। पुलिस टीम ने तकनीकी इनपुट्स और त्वरित कार्यवाही की मदद से ठगी गई पूरी रकम को ब्लॉक कराया और 22 मई 2026 को पीड़ित के खाते में सुरक्षित वापस भिजवा दिया। महज पांच दिनों के भीतर अपनी पूरी गाढ़ी कमाई वापस पाकर पीड़ित गुड्डू वर्मा ने राहत की सांस ली और शिवली पुलिस का सहृदय धन्यवाद व्यक्त किया।


ये भी पढे-  भोगनीपुर थाने में एएसपी ने सुनीं जनसमस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश


Related Articles

AD
Back to top button