पुखरायां में ट्रक व डंपर की भिड़ंत में डंपर परिचालक घायल,भेजा गया जिला अस्पताल
भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के पुखरायां कस्बे के नेशनल इंटर कॉलेज के पास बीती रविवार रात एक ट्रक और डंपर कीे भिड़ंत में डंपर परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गया।हादसा झांसी कानपुर हाइवे पर हुआ।घायल परिचालक को पुखरायां सीएचसी में प्राथमिक उपचार के पश्चात गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है

पुखरायां।भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के पुखरायां कस्बे के नेशनल इंटर कॉलेज के पास बीती रविवार रात एक ट्रक और डंपर कीे भिड़ंत में डंपर परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गया।हादसा झांसी कानपुर हाइवे पर हुआ।घायल परिचालक को पुखरायां सीएचसी में प्राथमिक उपचार के पश्चात गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। आटा जालौन के पुरौना गांव निवासी डंपर चालक राशिराम ने बताया कि वह परिचालक दीपक उर्फ दीपू के साथ खरका उरई जालौन से मौरंग लादकर मोहाना जा रहा था।रास्ते में पुखरायां कस्बे में नेशनल इंटर कॉलेज के निकट डंपर आगे चल रहे ट्रक से टकरा गया।हादसे की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायल परिचालक को एंबुलेंस द्वारा पुखरायां सीएचसी में भर्ती कराया।जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के पश्चात जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।चौकी प्रभारी अमरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।मामले की जांच की जा रही है।



