कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: बरौर में दर्दनाक हादसा- मानसरोवर का सीमेंटेड गेट गिरने से ट्रैक्टर चालक की मौत

परिजनों में मचा कोहराम, पुलिस जांच में जुटी

पुखरायां। बरौर थाना क्षेत्र के सैदलीपुर गांव के निकट शुक्रवार दोपहर एक अमृत सरोवर का सीमेंटेड गेट ट्रैक्टर ट्रॉली के ऊपर गिरने से उसमें दबकर ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन में जुट गई है।

मृतक की पहचान सैदलीपुर गांव निवासी अमित सचान के रूप में हुई है।अमित सचान गांव के ही लकड़ी ठेकेदार सद्दाम की लकड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली में लादकर ले जा रहे थे।अमृत सरोवर के पास से गुजरते समय लकड़ी सीमेंटेड गेट में फंस गई,जिससे गेट टूटकर गिर गया।गेट के मलबे में दबकर अमित सचान की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जेसीबी बुलाकर मलबा हटवाकर शव को बाहर निकाला।ग्रामीणों ने अमृत सरोवर के निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया कि।उनका कहना है कि अधिकारियों की मिलीभगत से मानक विहीन सामग्री का प्रयोग किया गया।जिसके कारण गेट टूट गया।सूचना मिलने पर वन विभाग के दरोगा रामचंद्र ने मौके पर जांच पड़ताल की।

थाना प्रभारी महेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।मामले की जांच की जा रही है।जांचकर उचित कार्यवाही की जाएगी।

 


ये भी पढे-  कानपुर देहात: सिकंदरा में मामूली विवाद में पिता पुत्र पर फावड़े से हमला,हालत गंभीर


 

Related Articles

AD
Back to top button