उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

शिवली में भंडारे से लापता तीन किशोर सकुशल बरामद

कानपुर देहात के शिवली कोतवाली क्षेत्र के भीखर गांव स्थित बुद्धेश्वर मंदिर में आयोजित भंडारे से लापता हुए तीन किशोरों को पुलिस ने कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद कर लिया है

शिवली।कानपुर देहात के शिवली कोतवाली क्षेत्र के भीखर गांव स्थित बुद्धेश्वर मंदिर में आयोजित भंडारे से लापता हुए तीन किशोरों को पुलिस ने कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद कर लिया है।पुलिस ने विधिक कार्यवाही के पश्चात उन्हें उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।जिसके बाद परिजनों ने पुलिस कीे सराहना की।भीखर गांव निवासी अजय कुमार गौतम ने बताया कि बुद्धेश्वर मंदिर में भागवत कथा के समापन के बाद बुधवार को भंडारे का आयोजन किया गया था।जिसमें उनका पुत्र शिवा गौतम अपने गांव के साथी यश सोमवंशी और अवधेश सोमवंशी के साथ दोपहर करीब 11 बजे प्रसाद खाने गए थे।जिसके बाद तीनों किशोर रहस्यमय ढंग से कही लापता हो गए।परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।सूचना मिलने पर भाऊपुर चौकी प्रभारी सोमवीर सिंह ने पुलिस बल के साथ लापता किशोरों की तलाश शुरू की और उन्हें कानपुर सेंट्रल स्टेशन से सकुशल ढूंढ निकाला।कोतवाल अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि लापता बच्चों की तलाश में सीसीटीवी फुटेज का सहारा लिया गया था।जिसमें उन्हें गोबिंद नगर के सेंट्रल स्टेशन पर देखा गया था।इसी फुटेज के आधार पर पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई और उन्हें कानपुर रेलवे स्टेशन से बरामद कर लिया। किशोरों को विधिक कार्यवाही के पश्चात उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

Related Articles

AD
Back to top button