उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

सिपाही भर्ती का आखिरी दिन: परीक्षा केंद्रों पर खुद पहुंचे पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल, सुरक्षा और पारदर्शी व्यवस्था का लिया जायजा

उ0प्र0 पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा-2025 के तहत अंतिम दिवस के प्रथम सत्र का पुलिस आयुक्त श्री रघुबीर लाल द्वारा हर सहाय महाविद्यालय एवं दयानंद वूमेन ट्रेनिंग कॉलेज स्थित परीक्षा केन्द्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया गया

कानपुर। उ0प्र0 पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा-2025 के तहत अंतिम दिवस के प्रथम सत्र का पुलिस आयुक्त श्री रघुबीर लाल द्वारा हर सहाय महाविद्यालय एवं दयानंद वूमेन ट्रेनिंग कॉलेज स्थित परीक्षा केन्द्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अभ्यर्थियों की प्रवेश प्रक्रिया, सुरक्षा प्रबंध, सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों की सतर्कता का अवलोकन किया गया। पुलिस आयुक्त महोदय ने परीक्षा की शुचिता एवं पारदर्शिता बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सभी व्यवस्थाओं को निर्धारित मानकों के अनुरूप सुनिश्चित करने पर बल दिया, जिससे परीक्षा शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं व्यवस्थित वातावरण में संपन्न हो सके।

Related Articles

AD
Back to top button