उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर अलर्ट: डीसीपी कासिम आबिदी ने परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

उ0प्र0 पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित सिपाही भर्ती परीक्षा-2025 के दृष्टिगत पुलिस उपायुक्त पश्चिम श्री एस.एम. कासिम आबिदी द्वारा परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान रामलला इण्टर कॉलेज रावतपुर, जवाहरलाल नेहरू इंटर कॉलेज कल्याणपुर का भ्रमण कर परीक्षा व्यवस्थाओं, सुरक्षा प्रबंधों, अभ्यर्थियों के प्रवेश, सीसीटीवी निगरानी तथा ड्यूटी में नियुक्त पुलिस बल की सतर्कता का जायजा लिया गया

कानपुर। उ0प्र0 पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित सिपाही भर्ती परीक्षा-2025 के दृष्टिगत पुलिस उपायुक्त पश्चिम श्री एस.एम. कासिम आबिदी द्वारा परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान रामलला इण्टर कॉलेज रावतपुर, जवाहरलाल नेहरू इंटर कॉलेज कल्याणपुर का भ्रमण कर परीक्षा व्यवस्थाओं, सुरक्षा प्रबंधों, अभ्यर्थियों के प्रवेश, सीसीटीवी निगरानी तथा ड्यूटी में नियुक्त पुलिस बल की सतर्कता का जायजा लिया गया। पुलिस उपायुक्त पश्चिम द्वारा परीक्षा को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराए जाने हेतु उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा सभी व्यवस्थाओं को निर्धारित मानकों के अनुरूप बनाए रखने के निर्देश प्रदान किए गए। निरीक्षण के दौरान संबंधित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

AD
Back to top button