शिवली में सड़क हादसे में युवती की मौत,लोडर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
कानपुर देहात के शिवली कोतवाली क्षेत्र में बीते 27 मई को सड़क दुर्घटना में एक युवती की मौत के मामले में परिजनों ने लोडर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।घटना 27 मई 2026 को दोपहर करीब एक बजे बाघपुर में दो पेट्रोल पंप के पास हुई

शिवली।कानपुर देहात के शिवली कोतवाली क्षेत्र में बीते 27 मई को सड़क दुर्घटना में एक युवती की मौत के मामले में परिजनों ने लोडर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।घटना 27 मई 2026 को दोपहर करीब एक बजे बाघपुर में दो पेट्रोल पंप के पास हुई।शिवली कस्बे के विनोवा नगर की रहने वाली रेखा ने बुधवार को शिवली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया कि वह अपनी बेटी श्यामा के साथ ई रिक्शा से अपने गांव जा रही थीं।तभी पीछे से आ रहे एक लोडर चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन चलाते हुए ई रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी भीषण थी कि ई रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया।हादसे में उनकी बेटी श्यामा को गंभीर चोटें आईं।श्यामा को तुरंत उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवली ले जाया गया।जहां मौजूद चिकित्सकों ने परीक्षण उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया।कोतवाल अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि मां की शिकायत पर लोडर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।मामले की जांच की जा रही है।जांचकर उचित कार्यवाही की जाएगी।



