उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

पुखरायां में ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

कानपुर देहात के भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के झांसी लखनऊ रेलमार्ग पर गदाईखेड़ा गांव के पास सोमवार को ट्रेन की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई

पुखरायां।कानपुर देहात के भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के झांसी लखनऊ रेलमार्ग पर गदाईखेड़ा गांव के पास सोमवार को ट्रेन की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन में जुट गई है।मृतक की पहचान गदाईखेड़ा गांव निवासी शिवशंकर सचान के 30 वर्षीय पुत्र अनुज सचान के रूप में हुई है।हादसा कोतवाली क्षेत्र के गदाईखेड़ा गांव के पास हुआ।जहां युवक वहां से गुजरने के दौरान झांसी की ओर जा रही ट्रेन संख्या 04155 की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई।घटना की सूचना स्टेशन मास्टर ने आरपीएफ पुलिस को दी जिसके बाद आरपीएफ ने स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी।सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त की।अनुज की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।पिता शिवशंकर सचान,मां उमा देवी,पत्नी जया समेत परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।कोतवाल सतीश कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

AD
Back to top button