कानपुर देहात: अनिवार्य टीईटी के विरोध में शिक्षकों ने प्रदर्शन कर सौंपे ज्ञापन
आरटीई लागू होने से पूर्व कार्यरत शिक्षकों के लिए छूट की रखी मांग

राजेश कटियार,कानपूर देहात। सेवारत शिक्षकों पर टीईटी लागू करने के फैसले के विरोध में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के बैनर तले जिले में सैकड़ों शिक्षकों ने माती कलेक्ट्रेट पहुंचकर धरना प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री, केंद्रीय शिक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन मजिस्ट्रेट को सौंपे।
गुरुवार की तपती दोपहरी में शिक्षकों ने अपने मान, स्वाभिमान और सम्मान बचाने के उद्देश्य से अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के बैनर तले सेवारत शिक्षकों पर टीईटी लागू किए जाने का विरोध किया। भारी संख्या में पुरुष और महिला शिक्षक माती ओवर ब्रिज के नीचे एकत्रित हुए और वहां से नारे लगाते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। प्रदेश महामंत्री प्रदीप कुमार तिवारी ने बताया कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय के क्रम में देशभर के कक्षा 8 तक पढ़ने वाले सभी सेवारत शिक्षकों पर शिक्षक पात्रता परीक्षा अनिवार्य करने का निर्णय लागू किया गया है जो लाखों की संख्या में सेवारत शिक्षकों की सेवा सुरक्षा और आजीविका संकट का कारण बन गया है।
जिला अध्यक्ष मनोज कुमार शुक्ला ने बताया कि संगठन मांग करता है कि केंद्र सरकार संसद से लागू किए गए काले कानून को संसद से ही निरस्त करते हुए आरटीई लागू होने से पूर्व सेवारत शिक्षकों को छूट प्रदान करें। जिला संगठन मंत्री अनंत त्रिवेदी ने बताया कि आज के कार्यक्रम के साथ अखिल भारतीय स्तर पर विरोध प्रदर्शन की शुरुआत हो गई है जिसमें विधायकों और सांसदों से संपर्क अभियान के साथ आगे और भी बड़े स्तर पर लखनऊ और दिल्ली में प्रदर्शन किए जाएंगे।
इस दौरान जिला महामंत्री सुनील कुमार, देवेंद्र सिंह, इंद्र कुमार, संत कुमार दीक्षित, अजय कुमार गुप्ता, देवेंद्र तिवारी, नौशाद अहमद, गौरव मिश्रा, मयंक त्रिपाठी, नीरज गुप्ता, समरान खान, जितेंद्र कुमार पांडेय, आलोक गुप्ता, मयंक मिश्रा, संजय त्रिपाठी, जयशंकर द्विवेदी, हरिओम दीक्षित, अरुणेंद्र सिंह, अभयदीप मिश्रा, दिनेश मिश्रा, रवींद्र सचान, नीरज अग्निहोत्री, नरेंद्र सिंह, निशांत सचान, सुची मालवीय, अंजली त्रिपाठी, नेहा वर्मा, छाया सिंह, मेहनाज अख्तर, जीत सिंह, दीपक गुप्ता, अरविंद यादव, पंकज बाजपेई, अखिलेश यादव, मानवेंद्र सिंह, पंकज यादव, ममता, राम नरेश, चन्द्र मोहन, मनीष द्विवेदी, प्यारेलाल शर्मा, मनीष बाजपेई, अनूप अवस्थी, दिव्या शाक्य, स्वाति अवस्थी, विनीत मिश्रा, अंकुर पुरवार, पीयूष अग्निहोत्री, पुष्कर पाटिल, पूजा सचान, शैलजा सिंह, सपना सोनकर, अनीता वर्मा, अतुल शुक्ला, आशुतोष त्रिपाठी, शैलेश त्रिपाठी, दिनेश, विनोद पांडे, उमेश राठौर, रविंद्र द्विवेदी, श्वेता शुक्ला रचना सचान, प्रेरणा दुबे, नीतू, साधना, नेहा, आदित्य त्रिपाठी, दिलीप अवस्थी, भगवान सिंह यादव, संतोष यादव, वरुण बाजपेई, भीमसेन, सुभाष चंद्र, अजीत सचान, संजय दुबे, मनीष, प्रदीप त्रिपाठी, अरुण त्रिपाठी, अवधेश त्रिपाठी, ओम नारायण कटियार, अंकित, अजय, रोहित, गोपाल मिश्र, गणेश दत्त द्विवेदी, विजय शर्मा, अंकुर सक्सेना, अंशुल गुप्ता, सोमिल कटियार, वीरेंद्र सिंह, अश्वनी कटियार आदि उपस्थित रहे।



