उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में पॉस्को मामले में फरार तीन आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे,पुलिस कार्यवाही में जुटी

पुखरायां।पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र के निर्देशन में अपराध नियंत्रण की दिशा में घटनाओं की रोकथाम व खुलाशे तथा महिला संबंधी अपराध पर अंकुश लगाए जाने के उद्देश्य हेतु थाना मंगलपुर पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है।पुलिस ने एक नाबालिक किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के आरोप में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस अन्य कानूनी कार्यवाही में जुट गई है।थाना प्रभारी महेश दुबे ने बताया कि सोमवार को एक महिला ने थाना मंगलपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि सुभाष नगर झींझक कस्बा निवासी शाहिद अपने भाई आरिफ की साजिश से उसकी नाबालिक पुत्री को बहला फुसलाकर कहीं भगा ले गया है।महिला की शिकायत पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली थी और पीड़िता किशोरी व आरोपियों की तलाश में जुट गई थी।जिसके बाद पुलिस तत्काल हरकत में आई।क्षेत्राधिकारी डेरापुर के नेतृत्व में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमों का गठन किया और पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए पीड़िता किशोरी समेत आरोपियों को थाना क्षेत्र के महाराजपुर जाने वाली मोड पर झींझक रसूलाबाद मार्ग से गिरफ्तार कर लिया।आरोपियों की पहचान सुभाष नगर झींझक कस्बा निवासी 1शाहिद 2 शाहरुख व वाहिद के रूप में हुई है।थाना प्रभारी महेश दुबे ने बताया कि पीड़िता किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। आरोपियों को विधिक कार्यवाही के पश्चात न्यायालय भेजा जा रहा है।

Related Articles

AD
Back to top button