डायल-112 और 1090 पर गोली चलने की झूठी सूचना देकर पुलिस को गुमराह करने वाले 06 लोग गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में भ्रामक व झूठी सूचनाएं देकर सरकारी संसाधनों का दुरुपयोग करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मंगलपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने डायल-112 और 1090 हेल्पलाइन पर लगातार झूठी सूचनाएं देकर पुलिस को गुमराह करने वाले दो पक्षों के 06 व्यक्तियों के खिलाफ धारा 170/126/135 बीएनएसएस (BNSS) के तहत विधिक कार्रवाई करते हुए

कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में भ्रामक व झूठी सूचनाएं देकर सरकारी संसाधनों का दुरुपयोग करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मंगलपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने डायल-112 और 1090 हेल्पलाइन पर लगातार झूठी सूचनाएं देकर पुलिस को गुमराह करने वाले दो पक्षों के 06 व्यक्तियों के खिलाफ धारा 170/126/135 बीएनएसएस (BNSS) के तहत विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, मंगलपुर थाने के ग्राम घनश्यामपुर (चौकी कंचौसी क्षेत्र) में दो पक्षों के बीच लंबे समय से आपसी विवाद चल रहा है, जिसके चलते दोनों पक्ष एक-दूसरे को फंसाने के लिए पुलिस को लगातार गुमराह कर रहे थे। इसी क्रम में 18 और 20 जून को मारपीट की झूठी सूचनाओं के बाद 22 जून 2026 को डायल-112/1090 पर लाठी-डंडे और गोली चलने की सनसनीखेज सूचना दी गई। इस पर कंचौसी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक सुनील कुमार सिसोदिया, कांस्टेबल खजान सिंह और हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार की टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर गहन पड़ताल की, तो गोली चलने की बात पूरी तरह असत्य और निराधार पाई गई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए गोरे, रितेश यादव, राममोहन सिंह, राजेश कुमार, श्री कृष्ण और मानसिंह को गिरफ्तार कर नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया है।



