अवैध कोचिंग और लाइब्रेरियों पर प्रशासन का बड़ा चाबुक, झींझक में दो संस्थान सीज, कई को थमाया नोटिस
जिलाधिकारी श्री कपिल सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के कड़े निर्देशन में आज जनपद में अवैध रूप से संचालित शिक्षण, कोचिंग और लाइब्रेरी संस्थानों के खिलाफ एक बड़ा अभियान चलाया गया। इसके तहत उप जिलाधिकारी (SDM) डेरापुर और क्षेत्राधिकारी (CO) डेरापुर श्री धर्मेन्द्र कुमार सिंह ने थाना मंगलपुर पुलिस टीम के साथ कस्बा झींझक

झींझक/कानपुर देहात। जिलाधिकारी श्री कपिल सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के कड़े निर्देशन में आज जनपद में अवैध रूप से संचालित शिक्षण, कोचिंग और लाइब्रेरी संस्थानों के खिलाफ एक बड़ा अभियान चलाया गया। इसके तहत उप जिलाधिकारी (SDM) डेरापुर और क्षेत्राधिकारी (CO) डेरापुर श्री धर्मेन्द्र कुमार सिंह ने थाना मंगलपुर पुलिस टीम के साथ कस्बा झींझक क्षेत्र में विभिन्न कोचिंग सेंटरों तथा लाइब्रेरियों का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस वृहद चेकिंग अभियान के दौरान बिना वैध पंजीकरण, सुरक्षा मानकों की अनदेखी और नियमों के विपरीत अवैध रूप से संचालित पाए जाने पर संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 02 अवैध लाइब्रेरी/आईटी सेंटरों को तत्काल प्रभाव से सीज (सील) कर दिया। इसके साथ ही कई अन्य संस्थान संचालकों को कड़ी चेतावनी देते हुए विधिक नोटिस तामील कराए गए हैं। निरीक्षण टीम ने क्षेत्र के सभी शिक्षण संस्थान संचालकों को सख्त हिदायत दी है कि वे शासन द्वारा निर्धारित गाइडलाइंस और वैध मानकों के अंतर्गत ही अपने संस्थानों का संचालन सुनिश्चित करें, अन्यथा मानकों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की कठोर विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।



