कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: बेरोजगार युवाओं के लिए सरकारी तोहफा! बिल्कुल मुफ्त में सीखें कंप्यूटर, ऐसे करें तुरंत अप्लाई

पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग करा रहा तीन महीने का सीसीसी कोर्स, 10 जुलाई तक आवेदन का अंतिम मौका

कानपुर देहात: अगर आप बेरोजगार हैं और कंप्यूटर कोर्स करना चाहते हैं तो उत्तर प्रदेश सरकार आपके लिए एक शानदार मौका लेकर आई है। पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए निशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना शुरू की गई है।

इसके तहत अन्य पिछड़ा वर्ग के इंटर पास बेरोजगार युवाओं को भारत सरकार की संस्था नीलिट से मान्यता प्राप्त केंद्रों के माध्यम से तीन महीने का सीसीसी कोर्स बिल्कुल मुफ्त कराया जाएगा। इसके लिए आवेदक के परिवार की वार्षिक आय एक लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए और उम्र 35 वर्ष से कम होनी चाहिए।

कोर्स की फीस के रूप में अधिकतम 3500 रुपये सरकार सीधे संस्थान को देगी। जो भी युवा इसका लाभ उठाना चाहते हैं, वे 10 जुलाई 2026 तक विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रहे कि ऑनलाइन आवेदन के बाद फॉर्म की हार्डकॉपी सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ 10 जुलाई की शाम पांच बजे तक जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कार्यालय के कमरा नंबर 111 में जमा करनी होगी।

 


ये भी पढे-  सावधान! कहीं आपका वोटिंग सेंटर तो नहीं बदल गया? तुरंत चेक करें प्रशासन की यह नई लिस्ट


 

Related Articles

AD
Back to top button