उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

फर्जी बैंक कर्मचारी बन ठगे गए ₹26,000 साइबर हेल्प डेस्क ने कराए वापस

गजनेर। जनपद में साइबर अपराधों की रोकथाम और पीड़ितों को त्वरित राहत दिलाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना गजनेर पुलिस की ‘साइबर हेल्प डेस्क’ ने सराहनीय कार्य करते हुए पीड़ित की ठगी गई पूरी रकम वापस करा दी है। जानकारी के अनुसार, ग्राम खनपना (थाना गजनेर) निवासी जयबहादुर सिंह पुत्र रघुनाथ सिंह के साथ बीते समय में एक शातिर साइबर ठग ने बैंक कर्मचारी बनकर उनके मोबाइल से यूपीआई (UPI) के माध्यम से ₹26,000 की धोखाधड़ी की थी। पीड़ित द्वारा तत्काल एनसीआरपी (NCRP) पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई थी। इस शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष सनत कुमार और कांस्टेबल रजत कुमार की टीम ने तकनीकी जांच व कड़े प्रयासों के चलते पीड़ित के खाते में पूरी धनराशि ₹26,000 सुरक्षित वापस करा दी है। अपनी गाढ़ी कमाई वापस पाकर पीड़ित ने गजनेर पुलिस का सहृदय आभार व्यक्त किया। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी की दशा में तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।

Related Articles

AD
Back to top button