उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

भोगनीपुर हाईवे पर झपटमारी: महिला का पर्स लेकर फरार हुए बाइक सवार बदमाश

भोगनीपुर में बदमाशों के हौसले बुलंद

पुखरायां।कानपुर देहात के भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाइवे पर शनिवार रात अज्ञात बाइक सवार दो बदमाशों ने चलती बाइक पर महिला से पर्स लूट लिया और मौके से फरार हो गए।पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है।महोबा जिले के अजनर थाना क्षेत्र के बुधवारा गांव निवासी धर्मपाल शर्मा अपनी पत्नी माया शर्मा के साथ अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के बनारअलीपुर अपनी ससुराल जा रहे थे।घटना रात करीब आठ बजे हुई।अभी वे भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के हांसेमऊ गांव के निकट नेशनल हाइवे पर पहुंचे ही थे कि पीछे से आ रहे बाइक सवार दो बदमाशों ने माया शर्मा के हाथ से पर्स झपट लिया और तेज रप्तार में मौके से फरार हो गए।पीड़ित दंपति ने तत्काल घटना की सूचना भोगनीपुर पुलिस को दी।सूचना मिलते ही देवीपुर चौकी प्रभारी अतेंद्र कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।घटना की सूचना मिलते ही उच्चाधिकारियों ने भी घटनास्थल पर जांच पड़ताल की।पीड़ित दंपति के मुताबिक छीने गए पर्स में 10 हजार रुपए नगद,सोने की एक जोड़ी झुमकी,एक एटीएम कार्ड और वीवो कंपनी का मोबाइल था।पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के जरिए बदमाशों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।मामले में कोतवाल सतीश कुमार सिंह का कहना है कि लुटेरों की तलाश में पुलिस टीमें लगाई गई हैं।जल्द घटना का खुलासा कर लिया जाएगा।

Related Articles

AD
Back to top button