कानपुर देहात: सिकंदरा के जगन्नाथपुर में किसान की गाटा संख्या 19 की जमीन से हटाया गया अतिक्रमण।
एसडीएम ऊषा सिंह के निर्देश पर राजस्व और पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर कराई कार्रवाई।

कानपुर देहात: जनपद में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्यवाही की है। सिकंदरा तहसील क्षेत्र के जगन्नाथपुर गांव में एक किसान की भूमि से कूड़ा कचड़ा,अपशिष्ट पदार्थ हटाकर अतिक्रमणमुक्त कराया गया।यह कार्यवाही किसान बृजेंद्र कुमार की शिकायत के बाद हुई। उन्होंने उपजिलाधिकारी ऊषा सिंह को लिखित शिकायत देकर बताया था कि मौजा जगन्नाथपुर स्थित गाटा संख्या 19 पर कुछ स्थानीय लोग कूड़ा,कचड़ा,घूरा तथा अन्य अपशिष्ट पदार्थ डालकर अवैध कब्जे का प्रयास कर रहे हैं।
शिकायत मिलते ही एसडीएम ऊषा सिंह ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जांच के आदेश दिए।एसडीएम के निर्देश पर राजस्व व पुलिस विभाग की टीम मौके पहुंची।जांच में शिकायत सही जाने पर बुधवार को किसान की भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाया गया।प्रशासन ने स्पष्ट किया कि अवैध कब्जा या निर्माण कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
यदि भविष्य में दोबारा कब्जे का प्रयास किया गया तो संबंधित लोगों के खिलाफ राजस्व और अन्य प्रासंगिक धाराओं के तहत कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाएगी।इस कार्यवाही के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन की तत्परता की सराहना की और उम्मीद जताई कि सरकारी या अन्य किसी प्रकार की भूमि को अवैध कब्जों से मुक्त कराने का अभियान जारी रहेगा।
ये भी पढे- गुरु पूर्णिमा पर विद्यार्थी द्वारा गुरुजनों को स्व जनित पौध भेंट कर गुरुकुल परंपरा को सार्थक किया



