कानपुर देहात: देवीपुर में डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार दो युवक घायल,भेजा गया अस्पताल
मावर पुल पर हुआ हादसा, पुलिस जांच में जुटी

कानपुर देहात: जनपद के भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के देवीपुर चौकी अंतर्गत माँवर नदी पुल पर डिवाइडर से टकराकर दो बाइक सवार युवक घायल हो गए।वहीं एक अन्य को मामूली चोटें आईं।घटना की सूचना मिलने पर देवीपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को देवीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
जानकारी के मुताबिक दिबियापुर निवासी अर्पित कुमार अपने दोस्तों रामशरण और मन्नी कुमार के साथ घाटमपुर से लौट रहे थे तभी मांवर नदी पुल पर उनकी बाइक अचानक डिवाइडर से टकरा गई।हादसे में अर्पित कुमार और मन्नी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।जबकि रामशरण को मामूली चोटें आईं।
हादसे के बाद राहगीरों की भींड मौके पर जमा हो गई।घटना की सूचना पुलिस को दी गई।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस की मदद से देवीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।जहां मौजूद चिकित्सक ने उनका उपचार शुरू किया।डॉक्टरों के मुताबिक दोनों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।चौकी प्रभारी अतेंद्र कुमार ने बताया कि घायलों को अस्पताल भेजा गया है।हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।



