कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: परिषदीय स्कूलों में आयोजित होगा ग्रीन ओलंपियाड-2026

बीएसए आशीष कुमार पाण्डेय ने दिए निर्देश

राजेश कटियार, कानपुर देहात। जनपद के परिषदीय विद्यालयों में कक्षा 4 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए ग्रीन ओलंपियाड-2026 प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य छात्रों में पर्यावरण और सतत विकास के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। बीएसए आशीष कुमार पाण्डेय ने जानकारी दी है कि इस प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण कराने की आखिरी तारीख बढ़ाकर 10 अगस्त 2026 तय की गई है। स्कूलों को ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करने को कहा गया है।

यह परीक्षा दो अलग-अलग तिथियों में क्रमशः 8 अक्टूबर 2026 और 18 नवंबर 2026 को ऑफलाइन माध्यम से विद्यालय स्तर पर ही आयोजित की जाएगी, जिसमें स्कूल अपनी सुविधानुसार किसी एक तारीख का चयन कर सकते हैं। 60 मिनट की इस परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे और इसमें कोई भी नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी सहित कुल 6 भाषाओं में आयोजित होगी, जिसके मुख्य विषयों में इकोलॉजी, क्लाइमेट चेंज, रिन्यूएबल्स और वेस्ट मैनेजमेंट जैसी 14 सब-थीम्स शामिल हैं।

प्रतियोगिता के लिए प्रति छात्र पंजीकरण शुल्क ₹250 निर्धारित किया गया है जबकि कापी और मॉडल प्रश्न पत्र के लिए अलग से ₹100 का शुल्क देय होगा। भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को सहभागिता या मेरिट सर्टिफिकेट दिया जाएगा। इसके अलावा राष्ट्रीय स्तर पर शीर्ष प्रदर्शन करने वाले विजेताओं के लिए ₹10 लाख तक के नकद पुरस्कार, मेडल और स्कूलों के लिए सस्टेनेबिलिटी एक्सीलेंस अवार्ड की भी व्यवस्था है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार पाण्डेय ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने विकासखंड के प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, कंपोजिट और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में छात्र-छात्राओं का अधिक से अधिक पंजीकरण कराएं।

 

 


ये भी पढे-  कानपुर देहात: देवीपुर में डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार दो युवक घायल,भेजा गया अस्पताल


 

Related Articles

AD
Back to top button