कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: 25 हजार की इनामी 11 साल से फरार हत्या की आरोपी महिला गिरफ्तार, देवराहट पुलिस की बड़ी सफलता

लगातार चकमा दे रही अभियुक्ता पर पुलिस अधीक्षक द्वारा 25,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

कानपुर देहात:  जनपद के थाना देवराहट पुलिस ने 11 वर्षों से फरार चल रही 25 हजार रुपये की इनामी मफरूर अभियुक्ता को गिरफ्तार कर एक बड़ी सफलता हासिल की है। पकड़ी गई आरोपी महिला के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज था और वह लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर चल रही थी।

मिली जानकारी के अनुसार, थाना देवराहट पर वर्ष 2015 में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 28/15 धारा 302 भादवि (हत्या) में अभियुक्ता सोना पत्नी बलवान सिंह, निवासी चैन का पुरवा, थाना देवराहट वांछित चल रही थी। पुलिस द्वारा लगातार प्रयास के बावजूद गिरफ्तारी न होने पर 1 अगस्त 2015 को उसके खिलाफ 82/83 सीआरपीसी की कुर्की कार्रवाई की गई थी। इसके बाद 31 जनवरी 2024 को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय ने उसे मफरूर घोषित करते हुए स्थाई वारंट जारी किया था।

लगातार चकमा दे रही अभियुक्ता पर पुलिस अधीक्षक द्वारा 25,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था। थानाध्यक्ष सौरभ राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सुरागकसी करते हुए 4 अगस्त 2026 को अभियुक्ता को बिल्हापुर मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक ओम प्रकाश मिश्रा, हेड कांस्टेबल दीपक यादव, पवन कुमार, कांस्टेबल लोकेंद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह और महिला कांस्टेबल वंदिता पटेल शामिल रहे। पकड़ी गई आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।


ये भी पढे-  कानपुर देहात: DM ने की पूर्वदशम एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं प्रगति की समीक्षा, दिए निर्देश


 

Related Articles

AD
Back to top button