तिरंगा यात्रा तथा संत रविदास यात्रा को लेकर भाजपा कानपुर देहात की मैराथन बैठक कल
पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष राम किशोर साहू होंगे मुख्य अतिथि

सुशील त्रिवेदी,कानपुर देहात: भारतीय जनता पार्टी कानपुर देहात जनपद मुख्यालय पर स्थित कार्यालय में एक कार्यशाला का आयोजन करने जा रही है जिसमें संत शिरोमणि गुरु रविदास स्वामी गत 650 वीं जयंती पर आयोजित होने वाली यात्रा की रूपरेखा तय की जाएगी तथा तिरंगा यात्रा की सफलता के लिए भी रणनीति तैयार की जाएगी जिसकी अध्यक्षता के लिए कानपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष राम किशोर साहू को आमंत्रित किया गया है।
यह जानकारी भारतीय जनता पार्टी कानपुर देहात के मीडिया प्रभारी विकास मिश्रा ने साझा करते हुए बताया कि 5 अगस्त 2026 को अपरान्ह 3:00 बजे संपन्न होने जा रही इस मैराथन बैठक में बूथ स्तर तक पहुंच बनाने के लिए योजना कार्यक्रम तैयार किया जाएगा। इस संबंध में उन्होंने बताया कि बैठक की अध्यक्षता पार्टी की जिला अध्यक्ष रेणुका सचान करेंगी।
उन्होंने यह भी बताया कि उक्त दोनों यात्राओं के माध्यम से समाज में समरसता संकल्प और गुरु शिष्य परंपरा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए आज तैयारी बैठक संपन्न हुई जिसमें महामंत्री बबलू शुक्ला, उपाध्यक्ष राकेश तिवारी, सौरभ मिश्रा, केपी सिंह, अंशु तिवारी, पूनम आर्य ,मीनू तिवारी और मीडिया प्रभारी विकास मिश्रा उपस्थित रहे।
ये भी पढे-नरेंद्र मोदी ने बनाया 4399 दिनों तक प्रधानमंत्री बने रहने का रिकॉर्ड भाजपा ने आयोजित वंदन योजना



