कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: रसूलाबाद में तेज रप्तार बाइक कार से टकराई,बाइक सवार घायल

चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में माती जिला अस्पताल रेफर किया।

कानपुर देहात: जनपद के रसूलाबाद बेला मार्ग के पास शनिवार को एक तेज रप्तार बाइक आगे चल रही कार से टकरा गई।हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घायल बाइक सवार की पहचान कच्छपुरवा निवासी अनुरुद्ध कुमार के 27 वर्षीय पुत्र उत्तम कुमार के रूप में हुई है।

वह अपनी बाइक से उसरी गांव जा रहे थे।तभी रसूलाबाद बेला मार्ग पर उसरी गांव के निकट बाइक अनियंत्रित होकर आगे चल रही कार से टकरा गई।टक्कर इतनी जोरदार थी कि उत्तम कुमार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसे के बाद लोगों की भींड मौके पर जमा हो गई।कार चालक ने मानवता का परिचय देते हुए घायल को अपने निजी वाहन से रसूलाबाद सीएचसी पहुंचाया। जहां मौजूद चिकित्सक ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही घायल के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए और उत्तम कुमार को लेकर माती जिला अस्पताल के लिए रवाना हो गए।घटना के बाद स्थानीय नागरिकों ने मार्ग पर वाहनों की तेज रप्तार पर चिंता व्यक्त की है।

 

 


ये भी पढे-  कानपुर देहात: कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं ने आर्चरी में लहराया परचम 


 

Related Articles

AD
Back to top button