कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: बीआरसी सरवनखेड़ा में पांच दिवसीय एफएलएन प्रशिक्षण का सफल समापन, शिक्षकों ने बुनियादी शिक्षा को मजबूत करने का लिया संकल्प

खंड शिक्षा अधिकारी अजीत प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में 50-50 शिक्षकों के बैच में आयोजित हुआ प्रशिक्षण

राजेश कटियार, कानपुर देहात। ब्लॉक संसाधन केंद्र सरवनखेड़ा में प्राथमिक स्तर पर शिक्षा की नींव मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित पांच दिवसीय बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मकता (FLN) प्रशिक्षण कार्यक्रम का शनिवार को समापन हो गया। खंड शिक्षा अधिकारी अजीत प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में 50-50 शिक्षकों के बैच में आयोजित इस प्रशिक्षण में अध्यापकों को गतिविधि-आधारित शिक्षण तकनीकों से लैस किया गया।

​अंतिम दिवस के विशेष सत्र में शिक्षकों को समग्र प्रगति पत्र, संतूर और बच्चों को अंग्रेजी के सरल शब्दों के साथ पाठ पढ़ना सिखाने की सहज विधियों का अभ्यास कराया गया। इसके साथ ही नई शिक्षक संदर्शिका के प्रभावी उपयोग और कक्षा-कक्ष में गतिविधि-आधारित शिक्षण लागू करने पर विशेष जोर दिया गया।

​प्रशिक्षण में एआरपी टीम के कुशल नेतृत्व में संदर्भदाता अंजली शुक्ला, श्वेता बाजपेई, अंकित मिश्रा, अग्निश कुमार एवं शिप्रा पांडे ने विषयगत जानकारी और प्रभावी शिक्षण तकनीकें साझा कीं। इस दौरान कार्यक्रम में आशीष द्विवेदी, सुनील कुमार गुप्ता, अजय तिवारी, दिव्या मिश्रा, वरुण शुक्ला, आलोक दीक्षित, शैलेंद्र राठौर, सतीश कुमार चतुर्वेदी, मनीष द्विवेदी, आशा पाल, सोनिका, मीनाक्षी मयंक सहित कई शिक्षक मौजूद रहे। ​समापन के अवसर पर सभी प्रतिभागी शिक्षकों ने प्रशिक्षण में सीखी गई गतिविधियों को अपने-अपने विद्यालयों में लागू कर बच्चों की बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

 

 

 


ये भी पढे-  परिषदीय स्कूलों के समय में बदलाव: 10 अगस्त से सुबह 8 बजे से खुलेंगे विद्यालय


 

Related Articles

AD
Back to top button