कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: बरौर में थाना प्रभारी राहुल कुमार ने सुनीं 06 शिकायतें, तीन का निस्तारण; शेष के लिए टीम गठित

हीलाहवाली करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी, शिकायतों का लिया जाएगा फीडबैक

कानपुर देहात: जनपद के बरौर थाने में शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस में थाना प्रभारी राहुल कुमार ने शिकायतों को सुना।इस अवसर पर कुल प्राप्त 06 शिकायतों में से 03 का निस्तारण मौके पर किया गया।शेष शिकायतों के लिए टीम गठित कर निस्तारण के निर्देश दिए गए।बरौर थाना परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया।

जहां पर पुलिस व राजस्व विभाग से संबंधित कुल 06 शिकायतें दर्ज की गईं।थाना प्रभारी राहुल कुमार ने सभी शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुनकर 03 का निस्तारण मौके पर कराया।शेष शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।थाना प्रभारी ने कहा कि थाना समाधान दिवस के अवसर पर प्राप्त शिकायतों का मौके पर जाकर समय रहते निस्तारण सुनिश्चित करें।

प्राप्त शिकायतों का फीडबैक लिया जाएगा।शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की हीलाहवाली बरदाश्त नहीं की जाएगी।इस मौके पर पुलिसकर्मी व राजस्वकर्मी मौजूद रहे।

 

 


ये भी पढे-  कानपुर देहात: गलत पहचान बताकर होटल में कमरा लेने का आरोप, युवक पर मुकदमा दर्ज


 

Related Articles

AD
Back to top button