कानपुर देहात: हर घर तिरंगा अभियान-2026 के अंतर्गत पुखरायां में निकाली गई तिरंगा रैली
कैबिनेट मंत्री राकेश सचान की उपस्थिति में गूंजे देशभक्ति के नारे
पुखरायां,कानपुर देहात। ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ के अंतर्गत आज कैबिनेट मंत्री राकेश सचान जी की गरिमामयी उपस्थिति में नगर पालिका पुखरायां में कार्यालय से पटेल चौक तक तिरंगा रैली निकाली गई। रैली के दौरान देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता का उत्साहपूर्ण वातावरण देखने को मिला।
कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने जनपदवासियों से अपील की कि वे ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ में बढ़-चढ़कर सहभागिता करें तथा अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों पर सम्मान एवं गरिमा के साथ राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराएं। उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है तथा प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा एवं सम्मान बनाए रखे।
रैली के माध्यम से आमजन को राष्ट्रीय एकता, अखंडता, देशभक्ति एवं राष्ट्र गौरव का संदेश दिया गया तथा जनपदवासियों से अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।
इस अवसर पर अन्य माननीय जनप्रतिनिधिगण, उप जिलाधिकारी भोगनीपुर, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका पुखरायां, अन्य संबंधित अधिकारीगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। रैली में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ को सफल बनाने तथा प्रत्येक घर तक तिरंगे की शान पहुंचाने का संदेश दिया।



