कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में छेड़छाड़ का विरोध करने पर बुजुर्ग की मारपीट कर हत्या मामले में दो आरोपी गिरफ्तार,भेजा गया जेल

पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी

पुखरायां। कानपुर देहात के अमराहट थाना क्षेत्र में नाबालिक किशोरी से छेड़छाड़ के विरोध में बुजुर्ग धर्मसिंह की मारपीट कर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।धर्मसिंह को गंभीर हालत में इलाज के लिए कानपुर हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया था।जहां शनिवार को उन्होंने दम तोड़ दिया।पुलिस मामले में फरार चल रहे अन्य आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

घटना बीते 03 अगस्त को घटित हुई थी।अमराहट थाना क्षेत्र के जाफरपुर गांव निवासी अजय पाल ने पुलिस को बताया कि उनकी नाबालिक पुत्री शाम करीब 6.30 बजे खेतों की तरफ जा रही थी तभी गांव का युवक किशन उसकी पुत्री को पकड़कर छेड़छाड़ करने लगा।पुत्री द्वारा शोर मचाने पर आरोपी उसे छोड़ मौके से फरार हो गया।

जब वे इस बात की शिकायत करने आरोपी के घर गए तो वहां पर कमलेश शुक्ला,सौरभ शुक्ला,वीरेंद्र व जितेंद्र ने उसके साथ साथ गाली गलौज की तथा उसके घर में घुसकर बड़े भाई को धर्मसिंह को लाठी डंडों से मारपीट कर मरणासन्न कर दिया तथा मौके से फरार हो गए।धर्मसिंह को गंभीर हालत में उपचार के लिए कानपुर हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया।लेकिन शनिवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।पुलिस ने शव के पंचायतनामा व पोस्टमार्टम की कार्यवाही की।जिसके बाद परिजन शव को घर ले आए।घटना से आक्रोशित परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया।

सूचना मिलते ही पुलिस क्षेत्राधिकारी सौरभ वर्मा,थाना प्रभारी महेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझा बुझा कर शांत कराया तथा आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।जिसके बाद पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर जाफरपुर गांव निवासी किशन ,कमलेश शुक्ला,सौरभ शुक्ला,वीरेंद्र व जितेंद्र के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की।

रविवार को पुलिस ने मामले के दो आरोपियों कमलेश शुक्ला व वीरेंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।थाना प्रभारी महेश कुमार ने बताया कि मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस दविश दे रही है।जल्द उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

 

Related Articles

AD
Back to top button