आगरा

24 घंटे में धरा गया डबल मर्डर का आरोपी, एनकाउंटर में पुलिस की गोली से हुआ घायल

आगरा में डबल मर्डर के आरोपी को पुलिस ने बीती रात गिरफ्तार कर लिया है. एक एनकाउंटर के बाद पुलिस ने आरोपी गोविंदा को धर दबोचा. एनकाउंटर में पुलिस की गोली से वो घायल हो गया है.

ये भी पढ़े- पंचायत चुनाव को लेकर बेहद एक्टिव हैं मायावती, हर दिन कर रही हैं लखनऊ में मीटिंग
डबल मर्डर से मचा था हड़कंप
गौरतलब है कि गोविंदा ने जरार में एक घर में घुसकर मां-बेटी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी. इस दौरान आरोपी ने प्रेमिका की भाभी पर भी हमला कर दिया था. डबल मर्डर के आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने पांच टीमों का गठन किया था. बताया जा रहा है कि आरोपी गोविंदा का मृतका कामिनी (19) के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था.

ये भी पढ़े- पीरियड के दौरान महिलाओं को एक्सरसाइज करना चहिए या नहीं, जानिए
प्रेमी गोविंदा और कामिनी को लेकर दोनों परिवारों के बीच झगड़ा भी हुआ था. तब मामला रफा-दफा भी हो गया था. दो हफ्ते पहले ही कामिनी की सगाई हुई थी. इसी बात से नाराज होकर गोविंदा कामिनी और उसकी मां की हत्या कर दी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button