कानपुर

पंचायत चुनाव के लिए भाजपा ने लगाया जोर, तीन संचालन समितियां गठित कर पार्टी को किया मजबूत

UP Panchayat Chunav 2021 इसकी रचना इस तरह की जा रही है ताकि जिस स्तर पर जाकर चुनाव लड़ा जा रहा है वहां उसकी पूरी सुविधा मिल सके। जिला संचालन समिति जहां चुनाव के प्रबंधन में रहेगी वहीं चुनाव मैदान में संघर्ष किया जाएगा।

कानपुर,अमन यात्रा ।  पंचायत चुनाव 2021 लड़ने के लिए अपनी तैयारियां कर रही भारतीय जनता पार्टी तीन अलग-अलग समितियां बनाकर चुनाव मैदान में उतरेगी। इसमें जिले से लेकर पंचायत स्तर तक के पदाधिकारियों को लगाया जाएगा। पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा ने सबसे पहले अपनी सक्रियता शुरू कर दी है। अब उसकी सक्रियता नजर भी आने लगी है। पंचायत से लेकर विकास खंड तक बैठकें होने लगी हैं। खुद दो दिन पहले प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक ने पंचायत चुनाव को लेकर कई स्तर पर बैठकें की हैं। चुनाव के लिए जिला संचालन समिति के अलावा विकास खंड संचालन समिति, जिला पंचायत वार्ड संचालन समिति रहेंगी। हर स्तर की समिति में अलग-अलग स्तर के पदाधिकारी को शामिल किया गया है। इसकी रचना इस तरह की जा रही है ताकि जिस स्तर पर जाकर चुनाव लड़ा जा रहा है, वहां उसकी पूरी सुविधा मिल सके। इसमें जिला संचालन समिति जहां चुनाव के प्रबंधन में रहेगी वहीं जिला पंचायत वार्ड संचालन समिति के स्तर पर चुनाव मैदान में संघर्ष किया जाएगा।

पंचायत चुनाव लड़ने के लिए बनाई जाने वाली समितियां 

  • जिला संचालन समिति – जिला प्रभारी, जिलाध्यक्ष, पंचायत चुनाव जिला संयोजक, पंचायत चुनाव जिला सह संयोजक, प्रशासनिक प्रमुख, प्रचार प्रमुख, बूथ प्रबंधन प्रमुख, बैठक व प्रवास प्रमुख, सामाजिक संपर्क प्रमुख।
  • विकास खंड संचालन समिति – पंचायत चुनाव विकास खंड संयोजक, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, विकास खंड क्षेत्र में रहने वाले सभी जिला कमेटी के पदाधिकारी।
  • जिला पंचायत वार्ड संचालन समिति – पंचायत चुनाव वार्ड संयोजक, पंचायत चुनाव वार्ड प्रभारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, युवा प्रमुख, महिला प्रमुख, पिछड़ा वर्ग प्रमुख, अनुसूचित वर्ग प्रमुख, कार्यालय प्रमुख, प्रचार प्रमुख, सूचना प्रौद्योगिकी प्रमुख, जनसभा प्रमुख, वाहन प्रमुख।
Print Friendly, PDF & Email
AMAN YATRA
Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE

Related Articles

AD
Back to top button