कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात के रनियां में कमरे के अंदर फंदे से लटका मिला 24 वर्षीय युवक का शव: घर में मचा कोहराम, जांच में जुटी फॉरेंसिक टीम

दरवाजा अंदर से बंद मिलने पर फॉरेंसिक टीम ने की जांच, पुलिस ने शव को भेजा पोस्टमार्टम।

रनियां। रनिया थाना क्षेत्र के फतेहपुर रोशनाई गांव में रविवार की सुबह परिजन सो कर जागे तो 24 वर्षीय युवक का शव घर के कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। यह देख परिजनों में चीख-पुकार मच गई।

रनिया थाना क्षेत्र के फतेहपुर रोशनाई गांव निवासी रमेश चौरसिया का पुत्र विजय कुमार (24) तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। उसका बड़ा भाई अमरनाथ और छोटा भाई अजय है। रविवार को विजय का शव कमरे में फंदे से लटका देख की चीख पुकार मच गई। परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलते ही डायल-112 और रनियां थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस के पहुंचने पर कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। सूचना पर फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। परिजनों के मुताबिक विजय का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। बेटे की मौत से पिता रमेश चौरसिया, बड़े भाई अमरनाथ और छोटे भाई अजय का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई उप निरीक्षक प्रमोद तिवारी ने पूर्ण की तथा शव को पीएम के लिए भिजवाया।

इस संबंध में एसओ दिनेश कुमार गौतम ने बताया कि प्रथम दृष्टता मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है, पीएम रिपोर्ट आने के बाद घटना की सही वजह सामने आ सकेगी। घटना की तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

AD
Back to top button