कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

यूपी चुनाव 2027 की तैयारी: कानपुर देहात के पोलिंग बूथों पर बुनियादी सुविधाएं चमकाने का फरमान, बीएसए की चेतावनी—लापरवाही पर नपेंगे जिम्मेदार

परिषदीय विद्यालयों में रैम्प, पेयजल, बिजली और शौचालय की व्यवस्था होगी दुरुस्त, सभी बीईओ को भौतिक सत्यापन के सख्त निर्देश

राजेश कटियार,कानपुर देहात। आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के सफल, निष्पक्ष और सुगम संचालन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां अभी से तेज हो गई हैं। इसी क्रम में up election 2027 kanpur dehat के तहत बेसिक शिक्षा विभाग ने जनपद के परिषदीय विद्यालयों में स्थापित होने वाले पोलिंग बूथों की तस्वीर बदलने की बड़ी कवायद शुरू कर दी है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार पाण्डेय ने समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों को कड़ा आधिकारिक पत्र जारी करते हुए निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने विकासखंडों के समस्त मतदान केंद्रों पर सुनिश्चित न्यूनतम सुविधाएं शत-प्रतिशत पूरा कराना सुनिश्चित करें।

बीएसए द्वारा जारी आदेश में मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश के 17 सितंबर 2026 के पत्र तथा जिला निर्वाचन अधिकारी व जिलाधिकारी कानपुर देहात के 1 अक्टूबर 2026 के दिशा-निर्देशों का हवाला दिया गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान मतदाताओं और पोलिंग पार्टियों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए, जिसके लिए समय रहते सभी आवश्यक बुनियादी ढांचे को क्रियाशील स्थिति में लाना अनिवार्य है।

जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार प्रत्येक मतदान केंद्र पर दिव्यांग व वरिष्ठ मतदाताओं की सुगम आवाजाही के लिए मानक के अनुरूप पक्का रैम्प, मतदाताओं व मतदान कर्मियों के लिए शुद्ध एवं निरंतर पेयजल, प्रत्येक कक्ष में पर्याप्त रोशनी और निर्बाध बिजली आपूर्ति, मतदान कर्मियों के बैठने व मतदान सामग्री रखने हेतु पर्याप्त मेज-कुर्सियां, छात्र-छात्राओं व महिला-पुरुष मतदाताओं के लिए अलग-अलग साफ-सुथरे एवं क्रियाशील शौचालय, धूप व बारिश से बचाव के लिए छायादार शेड तथा मतदाताओं की सुविधा के लिए स्पष्ट दिशा-सूचक बोर्ड जैसी मूलभूत व्यवस्थाएं हर हाल में सुनिश्चित की जानी हैं।

जनपद में मतदान केंद्रों की सर्वाधिक संख्या बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में ही होती है। ऐसे में संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है कि वे अपने क्षेत्र के विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों व प्रभारी प्रधानाध्यापकों के साथ समन्वय बनाकर इन सभी व्यवस्थाओं को तत्काल दुरुस्त कराएं। इसके अतिरिक्त जिन मतदान स्थलों का विवरण विभागीय अथवा चुनाव आयोग के रिकॉर्ड में त्रुटिपूर्ण प्रदर्शित हो रहा है, उसे संबंधित मोबाइल ऐप के माध्यम से तुरंत संशोधित करने और मतदान केंद्रों के भवनों का मौके पर जाकर वास्तविक भौतिक निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने दो टूक चेतावनी देते हुए कहा है कि विधानसभा निर्वाचन राष्ट्रीय महत्व का कार्य है। मतदान केंद्रों के भौतिक सत्यापन और मूलभूत सुविधाओं की बहाली में किसी भी स्तर पर बरती गई ढिलाई को अनुशासनहीनता माना जाएगा। मानकों की अनदेखी या कार्य में देरी मिलने पर संबंधित अधिकारी व कर्मचारी के खिलाफ तत्काल कठोर विधिक व अनुशासनात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। up election 2027 kanpur dehat को लेकर जारी इस सख्त आदेश के बाद ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों ने स्कूलों का स्थलीय निरीक्षण तेज कर दिया है।


ये भी पढे-  शिक्षामित्रों पर बड़ा प्रशासनिक एक्शन: बीएसए ने 3 दिनों में तलब किया नियुक्ति और सेवानिवृत्ति का पूरा रिकॉर्ड, कड़े साक्ष्यों के साथ मांगी रिपोर्ट


Related Articles

AD
Back to top button